फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लक्ष्मी’ का नया पोस्ट रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ का नाम बदलकर अब ‘लक्ष्मी’ कर दिया गया है। फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट शेयर कर नए पोस्ट रिलीज की जानकारी दी है।

फिल्म ‘लक्ष्मी’ का नया गाना ‘बमभोले’ रिलीज़ हो चुका है। इसके साथ ही यह गाना चर्चा का विषय भी बन गया है। सोशल मीडिया पर #BamBholle ट्रेंड कर रहा है। हर कोई अक्षय कुमार के डांस, लुक और गाने में उनके हावभाव की तारिफ करता नजर आ रहा है।
गाने का सेट काफी भव्य है। अक्षय ने गाने में जिस जोश के साथ डांस किया है, वह काबिले-तारीफ है। करीबन 200 ट्रांसजेंडर्स के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह अनोखा अनदेखा अंदाज काफी प्रभावित कर रहा है। इस गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है।

बता दें कि मंगलवार को यह गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। एक ही दिन में इस गाने को एक करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अक्षय कुमार के फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अक्षय की डांस परफॉर्मेंस को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से भी काफी सितारे इस गाने की प्रशंसा कर रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी, लेखक, अभिनेत्री और नर्तकी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी आचार्य महामंडलेश्वर-किन्नर ने ‘बमभोले’ गाने की सराहना की और इस गीत के लिए निर्माताओं का धन्यवाद किया।
लक्ष्मी फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर आने के बाद काफी वायरल हुआ था। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में भी नजर आएंगे। फिल्म में अक्ष्य का ये किरदार काफी चर्चा में है. जल्द ही फिल्म रिलीज होगी। उम्मीद की जा रही है कि जनता को फिल्म काफी पसंद आएगी. साथ ही अक्षय और कियारा की जोड़ी को काफी प्यार मिलेगा।