1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बागी 4: एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ कौन एक्टर आएगा नजर? पढ़ें

बागी 4: एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ कौन एक्टर आएगा नजर? पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बागी 4: एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ कौन एक्टर आएगा नजर? पढ़ें

बॉलीवुड में आज के दौर के एक्शन स्टार टाइगर श्राफ अपनी हर फिल्म में अतरंगी फाइट सीन के लिए जाने जाते हैं। हीरोपंति, बागी, मुन्ना माइकल, बागी 2, वॉर और बागी 3 में टाइगर के एक्शन सीन देखने को मिले थे।

आपको बता दें लॉकडाउन के ठीक पहले बागी 3 रिलीज हुए थी, जो बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार किया था। आज साजिद नाडियाडवाला ने बागी 4 का एलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर साजिद ने बागी 4 की अनाउंसमेंट कर दी है।

टाइगर की हीरोपंति 2 भी 16 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली थी, पर लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो सकी। आने वाले दिनों में इसकी शूटिंग शुरू की जाने वाली है। टाइगर की आने वाली दोनों फिल्में हीरोपंति 2 और बागी 4 का निर्देशन अहमद खान करने वाले हैं, जो इससे पहले बागी 2 और बागी 3 का निर्देशन कर चुके हैं।

वही, बागी 4 लगातार चर्चाओं में है, हालांकि फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में ही है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला चाहते हैं कि इस बार कहानी दमदार हो तो एक्शन देखने का मजा दोगुना हो जाएगा, इसलिए वे अपने राइटर्स की टीम के साथ बैठ कर कहानी पर दिमाग लड़ा रहे हैं। फिल्म के बारे में लगातार बातें सामने आ रही हैं।

ये बात तो तय है कि टाइगर श्रॉफ फिर लीड रोल में होंगे क्योंकि उनके बिना बागी सीरिज की फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जहां तक हीरोइन का सवाल है तो कह दिया गया है कि स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद ही हीरोइन तय होगी, लेकिन जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े और दिशा पटानी में मुकाबला बताया जा रहा है।

अब एक और नई बात सामने आई है। फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक टाइगर के साथ एक और स्टार फिल्म में देखने को मिलेगा। हालांकि उसका रोल लंबा नहीं होगा, लेकिन दमदार होगा और उसके दो-तीन जबरदस्त एक्शन सीन होंगे। ये स्टार थोड़ा उम्रदराज होगा। अब ये कौन होगा, फिलहाल तय नहीं है।

बागी 4 की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। इस बार एक्शन स्तर बहुत ऊंचा होगा। टाइगर ने तो तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...