1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बाबा साहेब ने हर वर्ग को आगे बढ़ने का दिया समान अवसर- पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा

बाबा साहेब ने हर वर्ग को आगे बढ़ने का दिया समान अवसर- पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा

पी.सी. शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने देश को शिक्षा का अधिकार और नौकरी का अधिकार दिलाया, जिससे समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

By: Naredra 
Updated:
बाबा साहेब ने हर वर्ग को आगे बढ़ने का दिया समान अवसर- पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा

भोपालः आज पूरे देश में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने भी बाबा साहब को याद करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को शिक्षा का अधिकार और नौकरी का अधिकार दिलाया, जिससे समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

पी.सी. शर्मा ने आगे कहा कि बाबा साहब ने भारत का संविधान बनाया, जो पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी संविधान की बदौलत देश निरंतर प्रगति कर रहा है।

अपने बयान में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बाबा साहब के संविधान को हटाने की कोशिश की गई, तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा और “ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।” फिलहाल, देशभर में अंबेडकर जयंती के मौके पर सम्मान और श्रद्धा का माहौल देखा जा रहा है।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...