बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस वाणी कपूर जल्द ही साथ नजर आने वाले है। उन्होंने इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। यह शूटिंग इस समय चंडीगढ़ में हो रही है। फैंस इस फिल्म के टाइटल जानने का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म के टाइटल को लेकर ऑफिशियल घोषणा कर दी है।
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की इस फिल्म का टाइटल ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ है। फिल्म के टाइटल की जानकारी खुद आयुष्मान खुराना ने एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है।
Next stop: My hometown Chandigarh for the first time❤️
Excited to be a part of Abhishek Kapoor's delightful progressive love story #ChandigarhKareAashiqui.
Produced by Bhushan Kumar and Pragya Kapoor co-starring Vaani Kapoor. pic.twitter.com/0OOG7tcEWG— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) October 21, 2020
आयुष्मान खुरना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, अगला पड़ाव: पहली बार मेरे होमटाउन चंडीगढ़ में। अभिषेक कपूर की आनंदमय प्रगतिशील लव स्टोरी ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित। वाणी कपूर फिल्म में को-स्टार होंगी और यह भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी।
बता दें कि इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना ने एथलीट फिजीक बनाई है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी इस फिजीक को बनाने के कड़ी मेहनत की थी। फिल्म के अगले साल तक रिलीज होने की उम्मीद है।