नई दिल्ली : अहमदाबाद के साबरमति रिवर फ्रंट से नदी में कूदकर जान देने वाली आयशा सुसाइड मामले में प्रतिदिन नये खुलासे सामने आ रहे है। जिसने लोगों को हैरान कर रखा है। आपको बता दें कि अब इसी मामले में गुजरात पुलिस को एक बड़ा कामयाबी हासिल हुआ है। जिससे ये उम्मीद जताया जा रहा है, कि जल्द ही इस सुसाइड से जुड़े अन्य पहलु सामने आ सकते है।

बता दें कि पुलिस को आयशा सुसाइड मामले में 70 मिनट की रकॉर्डिंग हाथ लगी है। वहीं पुलिस ने आयशा के पति आरिफ का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आयशा के परिवार वालों के अनुसार आयशा ने अपने मोबाइल फोन से आत्महत्या करने से ठीक पहले आरिफ के साथ करीब 70 मिनट तक बातचीत की थी। पुलिस को अब उस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी हाथ लगी है, जिसमें आरिफ आयशा के साथ बातचीत में कथित रूप से यह कह रहा है कि तू मर जा और मरने का वीडियो मुझे भेज देना।

वहीं आयशा के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरिफ का किसी और लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। जिसके बाद अब पुलिस मोबाइल डाटा के जरिए यह भी जांच करने में जुटी है कि क्या सच में आरिफ का किसी और लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और अगर चल रहा था तो वह लड़की कौन है और क्या उसी की वजह से आरिफ, आयशा को परेशान करता था और दहेज के पैसे लाने के लिए दबाव बनाता था।

आपको बता दें कि आयशा ने 2020 में आरिफ और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला अहमदाबाद के वटवा पुलिस थाने में दर्ज करवाया था। जिसे लेकर आरिफ और उसके परिवार वालों की पुलिस ने गिरफ्तारी भी की थी। इसके बाद आरिफ के परिवार वाले बेल पर छूट गए थे। बता दें कि पुलिस को 70 मिनट की जो ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, उसमें आयशा और आरिफ के बीच में इस दहेज के मामले को लेकर भी बातचीत हुई है। आरिफ कई बार आयशा पर परिवार वालों को परेशान करने का आरोप लगाता था और उस पर दबाव बना रहा था कि वह इस दहेज उत्पीड़न के मामले को वापस ले ले।

फिलहाल पुलिस ने आयशा के मोबाइल और आरिफ के मोबाइल के वीडियो, ऑडियो के जरिए इस मामले में कई सबूत इकट्ठे कर रही है। साथ ही मोबाइल फोन के ऑडियो की जांच के लिए उसे एफएसएल भी भेजा जाएगा, ताकि जब पूरा मामला कोर्ट में जाए तो Voice Identification के जरिए इस मामले में साइंटिफिक एविडेंस को पेश किया जाए।
आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करते हुए राजस्थान के पाली से आयशा के पति आरिफ को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से पुलिस अब इस मामले के विभिन्न पहलुओं को जांच रही है। अब देखना यह है कि यह जांच कब तक कंपलीट हो पाती है।