1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. घर में घुस महिला से बलात्कार का किया प्रयास, तो हंसिया से आरोपी का काट दिया गुप्तांग!

घर में घुस महिला से बलात्कार का किया प्रयास, तो हंसिया से आरोपी का काट दिया गुप्तांग!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
घर में घुस महिला से बलात्कार का किया प्रयास, तो हंसिया से आरोपी का काट दिया गुप्तांग!

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाय़ेंगे। जिले के उमरीहा गांव में एक व्यक्ति ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। महिला ने व्यत्ति के गुप्तांग के हंसिया से काटकर अलग कर दिया। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।

आपको बता दें कि सीधी जिले के खड्डी पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने शनिवार को महिला की शिकायत के आधार पर बताया कि गुरुवार रात को 11 बजे रमेश साकेत महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया और महिला के साथ कथित रूप से जोर जबरदस्ती करने लगा और जब महिला ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपित ने जब महिला को नहीं छोड़ा तो महिला ने खटिया पर रखी हंसिया से रमेश का गुप्तांग काट दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने स्वयं पुलिस चौकी पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को बताया। उन्होने आगे जानकारी दी कि सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिये सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल और बाद में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस ने आगे जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ IPC की तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं पीड़ित की शिकायत पर महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...