1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. असम : हत्या के आरोप हथिनी और उसके बच्चे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों को पकड़कर थाने बुलाया

असम : हत्या के आरोप हथिनी और उसके बच्चे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों को पकड़कर थाने बुलाया

By: Amit ranjan 
Updated:
असम : हत्या के आरोप हथिनी और उसके बच्चे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों को पकड़कर थाने बुलाया

नई दिल्ली : असम के गोलाघाट से एक अजीबोगरीब हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी एक हथिनी और उसके बच्चे को बनाया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने 14 वर्षीय लड़के की हत्या की। वहीं इस मामले में असम पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को पकड़कर थाने बुलाया है। पुलिस ने हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लेकर वन विभाग को सौंप दिया है।

दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक असम के गोलाघाट जिले में पुलिस ने एक 14 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक हथिनी और उसके बच्चे को पकड़ा है। ये हथिनी और उसका बच्चा पूर्व विधायक जितेन गोगोई का है।

जानकारी के मुताबिक, बीते आठ जुलाई को गोलाघाट के बोकाखाट इलाके में यह घटना हुई है। इसके बाद मामला जब सामने आया तो ग्रामीणों की नाराजगी पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पहले हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लिया और फिर इसके बाद उन्हें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सौंप दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हथिनी और उसका बच्चा बोकाखाट से दो बार के पूर्व विधायक जितेन गोगोई का है। इस मामले में असम पुलिस का आधिकारिक बयान भी सामने आया है जिसमें बताया गया कि नाबालिग की हत्या के बाद मामले के संबंध में हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लिया गया। इसके बाद दोनों को वन रेंज कार्यालय को सौंप दिया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया है। एएनआई द्वारा इन दोनों की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं। इसमें दिख रहा है हथिनी और उसका बच्चा दोनों पुलिस थाने के सामने खड़े हैं और जंजीर से बंधे हुए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...