नई दिल्ली : असम में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी दो नावों के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग लापता हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों नाव में करीब 50 लोग सवार थे। नाव हादसा की खबर पर राज्य के मुख्यमंत्री ने दुख जताया और फौरन रेस्क्यू करने के निर्देश दिए हैं।
घटना जोरहाट जिले के नीमतीघाट की बताई गई है। जोरहाट के अतिरिक्त डीसी दामोदर बर्मन ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों नाव में लगभग 50 लोग सवार थे, जिनमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी।
I am pained at the tragic boat accident near Nimati Ghat, Jorhat.
Directed Majuli & Jorhat admin to undertake rescue mission expeditiously with help of @NDRFHQ & SDRF. Advising Min @BimalBorahbjp to immediately rush to the accident site. I’ll also visit Nimati Ghat tomorrow.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 8, 2021
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने जोरहाट में निमती के नजदीक हुए नाव हादसे की पुष्टि करते हुए इसे दुखद घटना करार दिया। उन्होंने मंत्री बिमल बोरा को जल्द से जल्द माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है। सरमा ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्हा को भी लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को माजुली का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री सरमा ने नाव दुर्घटना पर दुख जताते हुए माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सरमा ने बात कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।