1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. देवीधाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मां विजयासन के दर्शनों के लिए पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु

देवीधाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मां विजयासन के दर्शनों के लिए पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु

यहां उल्टे हाथ से मन्नत मांगने की अनोखी परंपरा है और मनोकामना पूरी होने पर सीधे हाथ से धन्यवाद दिया जाता है।

By: Naredra 
Updated:
देवीधाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मां विजयासन के दर्शनों के लिए पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु

भोपालः मध्यप्रदेश की पावन धरती पर स्थित सलकनपुर देवीधाम में नवरात्रि के दौरान आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। लाखों श्रद्धालु मां विजयासन के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

करीब 400 साल पुराने इस शक्तिपीठ को चमत्कार और आस्था का केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां माता ने राक्षस रक्तबीज का वध किया था। श्रद्धालु नर्मदा स्नान के बाद माता के दर्शन करने पहुंचते हैं।

यहां उल्टे हाथ से मन्नत मांगने की अनोखी परंपरा है और मनोकामना पूरी होने पर सीधे हाथ से धन्यवाद दिया जाता है। नवरात्रि में कई भक्त ‘लोट लगाकर’ भी मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए 1400 सीढ़ियां, रोपवे और सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध है। जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिल रही है।

हाल के वर्षों में ‘देवी लोक’ के रूप में यहां भव्य विकास हुआ है। जहां मूलभूत सुविधाओं के साथ आकर्षक सौंदर्य भी देखने को मिलता है। मान्यता है कि भैरव दर्शन के बिना यात्रा अधूरी मानी जाती है।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...