1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीजन में पहली बार आवक 1800 बोरी पार, बेमौसम वर्षा से फीकी पड़ी सौंफ की चमक

सीजन में पहली बार आवक 1800 बोरी पार, बेमौसम वर्षा से फीकी पड़ी सौंफ की चमक

मंडी प्रशासन के अनुसार इस सप्ताह सौंफ की आवक रिकार्ड1865 बोरी में अनुमानित वजन 1 हजार क्विंटल से अधिक रही। बारीक सौंफ का भाव 20हजार रुपए, तो मोटी सौंफ 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी।

By: Naredra 
Updated:
सीजन में पहली बार आवक 1800 बोरी पार, बेमौसम वर्षा से फीकी पड़ी सौंफ की चमक

बड़वानी: शहर स्थित कृषि उपज मंडी में सौंफ की सीजन में बंपर आवक रही। जिससे सौंफ की आवक 1800 बोरी से अधिक रही। हालांकि विगत दिन हुई तेज हवा आंधी, बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि से सौंफ की फसल पर काफी प्रभाव पड़ा, जिससे अधिकांश सौंफ क्वालिटी कमजोर नजर आई। हॉलाकि सौंफ का भाव गत सप्ताह से 20 हजार रुपए अधिक रहा, लेकिन कमजोर क्वालिटी की सौंफ 62 से 200 रुपए किलो के बीच ही बिकी।

मंडी प्रशासन के अनुसार इस सप्ताह सौंफ की आवक रिकार्ड1865 बोरी में अनुमानित वजन 1 हजार क्विंटल से अधिक रही। बारीक सौंफ का भाव 20हजार रुपए, तो मोटी सौंफ 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। दरअसल गत फरवरी माह से प्रति रविवार सौंफ की आवक में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं सौफ 160 से लेकर 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से कृषकों को दिया गया वही मोटी सौंफ 110 से लेकर 120 रुपए तक के दाम रहे। वहीं बहेतर क्वालिटी वाली सौफ 160 से 200 के बीच रहा।

वही व्यापारियों  का कहना है कि गत वर्ष की आने वाली सौफ में समय का अंतर हुआ है जो सौफ मार्च से पहले मंडी खरीदी बिक्री के लिए पहुंच जानी थी वह अब आ रही है। ऐसे में समय का जरूर अंतर आया है।  हॉलाकि मंडी में 2 से 3 हजार किसान और 150 से अधिक व्यापारी अलग अलग जिलों से आकर यहाँ सौफ की खरीदी बिक्री करते हैं।

इस दौरान व्यापारी ने बताया कि वे यहां से सौंफ खरीदकर गुजरात के गुन्जा क्षेत्र में भेजते हैं। वहां फैक्ट्री में सौंफ की सफाई व क्लिनिंग होकर देश प्रदेश में एक्सपोर्ट होती हैं। वर्तमान में आ रही सौंफ में प्रति क्विंटल 3 किलो से अधिक वेस्ट सामग्री निकल रही हैं।

प्रति सप्ताह लगने वाली मंडी में सौफ की बंपर आवक होने से चारों तरफ सौफ का ढेर नजर आया तो वहीं बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से मंडी में यातायात व्यवस्था चरमराती हुई नजर आई जिससे पार्किंग व्यवस्था अस्त व्यस्त नजर आने से वाहनों का जमावड़ा लगा रहा और आने जाने वाले वाहनों को निकलने में खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। जिस पर मंडी प्रशासन की व्यवस्था व मॉनिटरिंग पर भी इस तरह की व्यवस्था सवाल खड़ी करती नजर आई।

बड़वानी कृषि मंडी में अधिकांश किसान समीप धार जिले से उपज बेचने आते हैं। वहीं बीते कुछ वर्ष से धार जिले की गंधवानी कृषि मंडी में सौंफ की आवक की बिक्री होने लगी हैं, जो बड़वानी से करीब 40 किमी दूर है। ऐसे में धार जिले के अधिकांश किसान वहीं अपनी उपज बेचने में रुचि दिखा रहे हैं। वर्तमान में गंधवानी मंडी में सौंफ की बंपर आवक के साथ भावों में 10 से 12 हजार रुपए प्रति क्विं. भाव अधिक मिल रहा हैं।

इसके चलते बड़वानी कृषि उपज मंडी में सौंफ की आवक कम बोरी पहुंच पा रही है। जबकि कुछ वर्ष पूर्व तक मंडी में सौंफ की आवक ढाई से तीन हजार बोरी तक रहती थी। हालांकि इस रविवार सीजन में पहली बार सौंफ आवक 1800 बोरी से अधिक रही। व्यापारियों के अनुसार सौंफ की आवक अप्रैल माह तक बरकरार रहेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...