सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा की शादी को आज 6 साल पूरे हो चुके हैं। अपनी शादी की छठी वर्षगांठ को छह साल के प्यार और उत्साह के साथ मनाते हुए दोनों मे एक दिलकश पोस्ट शेयर किया है।
जैसा कि अभिनेता अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, यह पहली बार होगा जब आयुष शर्मा अपनी पत्नी अर्पिता से उनकी सालगिरह पर दूर होंगे।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आयुष शर्मा ने बताया कि हमारी शादी को छह साल हो चुक हैं, लेकिन ऐसा लगता है मानों मैं आपको हमेशा से जानता हूं। आयुष शर्मा द्वारा साझा की गईं ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, साथ ही फैंस इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

आयुष शर्मा ने अपनी और अर्पिता खान की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी माय लव अर्पिता खान शर्मा… हमारी शादी को छह साल हो गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि मैं आपको हमेशा से जानता हूं।

छह साल तुम्हारी नादानियां और छोटी चीजों से खुशियां पा लेना। आपके जैसे साथी मिलने से मैं धन्य हूं। हमेशा आपको मेरा ढेर सारा प्यार।” बता दें कि अर्पिता खान और आयुष शर्मा की यह छठी सालगिरह है और ऐसा पहली बार है जब वह अपनी पत्नी से दूर हों। दरअसल, आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।
अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा के दो बच्चे आहिल और आयत भी हैं। उनकी फोटो और वीडियो भी दोनों पति-पत्नी अकसर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।