1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना में पैथोलॉजी सेंटरों की मनमानी उजागर, गलत रिपोर्ट से मरीज व परिजनों में मचा हड़कंप

पन्ना में पैथोलॉजी सेंटरों की मनमानी उजागर, गलत रिपोर्ट से मरीज व परिजनों में मचा हड़कंप

एक निजी पैथोलॉजी में एक महिला की सीबीसी जांच में डब्ल्यूबीसी काउंट 67000 बताया गया। जब वही जांच जिला अस्पताल और अन्य स्थानों पर करवाई गई तो रिपोर्ट सामान्य आई। सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश,

By: Naredra 
Updated:
पन्ना में पैथोलॉजी सेंटरों की मनमानी उजागर, गलत रिपोर्ट से मरीज व परिजनों में मचा हड़कंप

पन्नाः पैथोलॉजी सेंटरों की मनमानी का मामला सामने आया है।जहां बिना रेट सूची और योग्य स्टाफ के जांच की जा रही है। मामला तब उजागर हुआ जब एक महिला की रिपोर्ट में डब्ल्यूबीसी 67000 बताई गई। जबकि जिला अस्पताल में वही जांच नार्मल निकली। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। और सीएमएचओ ने जिलेभर की पैथोलॉजी की जांच के आदेश दे दिए।

दरअसल जिला अस्पताल के सामने स्थित एक निजी पैथोलॉजी में एक महिला की सीबीसी जांच में डब्ल्यूबीसी काउंट 67000 बताया गया। जिससे परिजन घबरा गए। हालांकि जब वही जांच जिला अस्पताल और अन्य स्थानों पर करवाई गई तो रिपोर्ट सामान्य आई। इस खुलासे ने पैथोलॉजी सेंटरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि जिले में कई पैथोलॉजी सेंटर बिना रेट सूची और योग्य लैब टेक्नीशियन के संचालित हो रहे हैं। जहां मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है। मामले के सामने आने के बाद सीएमएचओ डॉ. राजेश तिवारी ने जांच के आदेश दिए हैं। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...