1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. CMHO ऑफिस में संविदा कर्मचारियों की मनमानी, रजिस्टर पर साइन कर गायब हो जाते कर्मचारी!

CMHO ऑफिस में संविदा कर्मचारियों की मनमानी, रजिस्टर पर साइन कर गायब हो जाते कर्मचारी!

इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई की बात तो कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

By: Naredra 
Updated:
CMHO ऑफिस में संविदा कर्मचारियों की मनमानी, रजिस्टर पर साइन कर गायब हो जाते कर्मचारी!

पन्ना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में इन दिनों व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। यहां संविदा कर्मचारियों की मनमानी खुलकर सामने आ रही है। आरोप है कि कई कर्मचारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंचते, जिससे आम लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। सबसे गंभीर मामला स्टोर में पदस्थ कर्मचारी ब्रज किशोर जड़िया को लेकर सामने आया है।

बताया जा रहा है कि वे रोजाना ऑफिस पहुंचकर सिर्फ साइन करते हैं और उसके बाद बिना सूचना दिए गायब हो जाते हैं। इससे स्टोर से संबंधित काम पूरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। कार्यालय में अव्यवस्था के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई की बात तो कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अधिकारी खुद कहते हैं कि कुछ कर्मचारियों की शिकायत मिली है वह अक्सर गायब रहते हैं कार्रवाई करेंगे।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...