अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। स्टार कपल ने कुछ समय पहले एलान किया था कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
https://www.instagram.com/p/CGg3Dg1Fshq/?utm_source=ig_embed
दोनों इन दिनों दुबई में हैं जहां विराट इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच दुबई से अनुष्का और विराट की नई तस्वीर सामने आई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अगले साल जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। और फिलहाल IPL के कारण वह अपने पति विराट कोहली के साथ दुबई में है।
https://www.instagram.com/p/CGfSWf2l_rs/
लेकिन अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह दुबई से अपनी खूबसूरत फोटो शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट भी कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी एक क्यूट सी फोटो शेयर की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
इस वायरल हो रही तस्वीर में अनुष्का शर्मा ने डैगरी पहनी हुई है और उनके चेहरे की स्माइल देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने मां बनने की खुशी को कितनी ज्यादा एनजॉय कर रही हैं। अनुष्का शर्मा जिस तरीके से धूप में खड़ी हैं वह देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह धूप का लुफ्त उठा रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CFEu4R_J7Oi/
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीर साझा की है जिसमें खूबसूरत सनसेट है। विराट और अनुष्का रोमांटिक अंदाज में अटलांटिस द पाम, रिजॉर्ट्स के सामने समुद्र में स्विमिंग करते हुए नजर आ रहे। विराट ने फोटो के लिए क्रेडिट क्रिकेटर एबी डिविलयर्स को दिया है।
https://www.instagram.com/p/CFZXmQTJV_e/
विराट कोहली ने जैसे ही तस्वीर साझा की इसे वायरल होते देर ना लगी। तस्वीर में दोनों की केमेस्ट्री देखती ही बनती है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर कमेंट किया है। दीया मिर्जा ने हार्ट वाला इमोजी बनाया है जबकि कुणाल खेमू ने लिखा कि ‘खूबसूरत शॉट’।