रिपोर्ट: सत्यम दुबे
मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां एक युवक का बाल मुंडवाकर, चप्पल-जूते की माला पहनाकर उसे गांव में छोड़ दिया गय़ा। हद तो तब हो गई जब उसको लोगो ने पेशाब पिलाने के साथ-साथ मैला भी खिला दिया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना आठ अप्रैल को बिहारीगंज में घटी।

आपको बता दें कि मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने पीड़ित के पिता को बुलाकर थाने में शिकायत दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कुस्थन पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी प्रेमलाल शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र झकस शर्मा पर कई बार छोटी-मोटी चोरी का आरोप लगा है।
मिली जानकारी के मुताबिक उसकी गलती बस इतनी थी कि एक खेत में लगे मकई के पौधे को बांस से उसने तोड़ लिया। इसके बाद मोहल्ले के कुछ दबंगों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने खूब पिटाई कर, उसका सिर रेजर से आधा मूंड दिया गया। इसके बाद आरोप है कि इसके बाद मैला खिलाया, फिर पेशाब पिलाई गांव में छोड़ दिया गया।
इस मामले में बिहारीगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित युवक के पिता आवेदन दे रहे हैं। आरोपियों के गांव-घर पर छापेमारी भी की गई है।