उज्जैन में थाना प्रभारी के नाम पर 10 लाख रुपये ऐंठने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
सिलारखेड़ी निवासी सीमा परमार ने आरोप लगाया कि प्रभारी आरक्षक ने उनके पति को केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग की। आरोप है कि अलग-अलग लोगों के माध्यम से कुल 10 लाख रुपये लिए गए।
पीड़िता को बाद में पता चला कि थाना प्रभारी का इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं था और यह पूरी साजिश थी। साथ ही आरोप है कि दोबारा घर पहुंचकर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए धमकियां भी दीं।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कंट्रोल रूम उज्जैन पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट