ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के अदर्श कपल्स में गिने जाते हैं। ये दोनों ही सुपरस्टार्स अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट हैं लेकिन टॉक शोज के बारे में एक-दूसरे को लेकर बातें करते दिख जाते हैं। वहीं हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते हुए ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अभिषेक से झगड़े के बारे में बात करती दिख रही हैं।
ये वीडियो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का है और काफी पुराने एपिसोड का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कपिल शर्मा की बातें सुनकर कपिल के साथ-साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी किस तरह हैरान रह जाते हैं।

वायरल वीडियो में कपिल शर्मा, ऐश्वर्या से पूछते हैं, ‘अभिषेक सर से कभी कहासुनी होती है?’ ऐश्वर्या कहती हैं, ‘हां होती है।’ कपिल पूछते हैं कि तो सबसे पहले कौन सॉरी बोलता है? इस पर नवजोत सिंह सिद्धू बोलते हैं, ‘वही बोलते होंगे, ये भी कोई पूछने वाली बात है।’
ऐश्वर्या इस वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि- ‘हम ही बोल देते हैं सॉरी जल्दी से और सब खत्म कर लेते हैं बात’। ऐश्वर्या की ये बात सुनकर कपिल शर्मा चौंक जाते हैं और बोलते हैं- ‘एक तो इतनी सुंदर पत्नी और ऊपर से सॉरी भी बोल देती हैं… ये तो ऊपरवाले का कहर है’। कपिल की इस बात पर एक बार फिर से लोग हंस पड़ते हैं।
बताते चलें कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय ने कई फिल्मों मे साथ काम किया है जिसमें कुछ न कहो, उमराव जान, गुरु और रावण जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों 20 अप्रैल, 2007 को शादी की थी। साल 2011 में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था।
बता दें कि बीते 1 नवंबर को ऐश्वर्या राय ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया था। इस खास दिन पर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या के साथ एक प्यार भरी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया था।