1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. शादी के तीन दिन बाद ही ससुराल में कांड कर गई दुल्हन, पिता ने खुद कराया बेटी के खिलाफ FIR

शादी के तीन दिन बाद ही ससुराल में कांड कर गई दुल्हन, पिता ने खुद कराया बेटी के खिलाफ FIR

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शादी के तीन दिन बाद ही ससुराल में कांड कर गई दुल्हन, पिता ने खुद कराया बेटी के खिलाफ FIR

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां एक दुल्हन अपनी शादी के तीन दिन बाद ही ससुराल से फरार हो गई। महिला अपने ससुराल से उस वक्त फरार हुई, जब रात में सभी गहरी नींद में थे। महिला सबके सोने का इंतजार कर रही थी, जब सब गहरी नींद में आ गये तब वह छत से छलांग लगाकर फुर्र हो गई। सुबह जब सभी जगे तो उसको घर में न पाकर सभी दंग रह गये।

आपको बता दें कि, यह मामला मुरैना जिले के खेरिया गांव से सामने आई है। जहां ज्योति नाम की दुल्हन ससुराल से सारे जेवर लेकर फरार हो गई। अगले दिन ससुराल वाले जब उसके मायके पहुंचे तो पिता ने कहा मुझे नहीं पता मेरी बेटी कहां है। आप चाहो तो उसकी शिकायत पुलिस में करा दो और उसे गिरफ्तार करा दो। हालांकि बाद में लड़की के पिता अपने समधी और दामाद के साथ थाने पहुंचे और ज्योति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पोरसा गांव के रहने वाले रामवीर माहौर की 24 साल की बेटी ज्योति की शादी 8 मई 2021 को सुरजीत के साथ हुई थी। दोनों पक्षों में ऐसी कोई बात नहीं हुई थी कि विवाद पैदा हो। दुल्हन हंसी-खुशी अपनी ससुराल विदा हुई थी। इतना ही नहीं वहां जाकर भी वह तीन दिन तक अच्छे से रही। उसे देखकर ऐसा नहीं लगा कि वह यहां से भागने की प्लानिंग कर रही है।

वहीं दूल्हा सुरजीत ने बताया कि 3 मई को रात को परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया था। जिसे ज्योति ने परोसा था, उस वक्त ऐसा नहीं लगा कि वह कुछ घंटो बाद ही सब कुछ लूटकर भाग जाएगी। खाना खाने के बाद ज्योति अलग कमरे में सोने चली गई।

सुबह जब हम लोगों ने उसे आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं आया। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो वह वहां पर नहीं थी। इसके बाद कमरे की तलाशी ली तो सारे गहने भी गायब थे। इन गहनों की कीमत करीब 6 लाख के आसपास बताई जा रही है। इतना ही नहीं ज्योति अपने साथ पति का मोबाइल भी लेकर गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...