1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. 2 सगे भाइयों से की शादी, ससुर से मिली तो हो गई मौत, फिर कर गईं शर्मनाक कांड…

2 सगे भाइयों से की शादी, ससुर से मिली तो हो गई मौत, फिर कर गईं शर्मनाक कांड…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
2 सगे भाइयों से की शादी, ससुर से मिली तो हो गई मौत, फिर कर गईं शर्मनाक कांड…

रिपोर्ट – माया सिंह

ग्वालियर : आपने सोनम कपूर की फिल्म “डॉली की डोली” तो देखी ही होगी , जिसमें दुल्हन लड़कों से शादी कर उनके सामान लेकर फरार हो जाती है । ऐसा ही एक मामला ग्वालियर से सामने आया हैं , जहां दुल्हन शादी करने के बाद जेवर और पैसे लेकर फुर्र हो गई । हालंकि यहां दुल्हन एक नहीं दो हैं  , ख़ास बात यह है कि दोनों ही सगी बहने हैं । ये फिल्मी घटना सबके सामने आने के बाद काफी चर्चा में है । आइए विस्तार से जानते हैं कि पूरा मामला क्या है ।

दरअसल , दोनों लुटेरी दुल्हन उज्जैन की रहने वाली हैं । 3 महीने पहले ही दोनों ने कपड़ा के कारोबार करने वाले दो भाईयों से शादी की थी  और मौका मिलते ही घर से 8 लाख रूपये के गहने और नकद 7 लाख रूपये लेकर भाग निकली ।

बिलौआ थाना में पीड़ित शख्स ने दोनों लुटेरी बहुओं के साथ ही शादी कराने में शामिल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है । चौकाने वाली बात है कि शादी के दौरान लड़के के परिजनों से बताया गया था कि लड़की के माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं । परिवार के नाम पर भाई के रूप में केवल संदीप मित्तल और भाभी रीना मित्तल से बातचीत हुई थी । आर्थिक स्थिती खराब होने के नाम पर शादी में खर्च के लिये 7 लाख रूपये भी दिये थे । अब जांच में पता चला है कि दुल्हन के पहले से ही एक बेटा है , यहीं नहीं उज्जैन में दोनों के खिलाफ धोखधड़ी में पहले से ही केस दर्ज है ।

बताया जा रहा है कि बिलौआ के रहने वाले नागेन्द्र जैन कपड़ा का व्यापार करते हैं । 2020 के अंत महीने यानि दिसंबर में ही अपने दोनों छोटो भाई सुमित और दीपक जैन की शादी उज्जैन निवासी नंदनी और रिंकी मित्तल से शादी कराई थी । समाज के बाबूलाल जैन के अगुवाई में भाई संदीप मित्तल के मौजूदगी में शादी तय हुई थी । दोनों की जाति वैश्य बतायी गई थी ।

शादी के बाद मुश्किल से दोनों 20 दिन ससुराल में रहने के बाद मायके चली गईं थी ,  फिर 9 जनवरी 2021 को वापस आने के बाद सीधे ससुर के कमरे में गईं और ससुर से कुछ बातचीत किया । जिसके बाद उनको हार्टअटैक आया और अस्पताल में उनकी मौत हो गई । ससुर के तेरहवीं पर तबीयत का बहाना बनाकर दोनों ने फिर से मायके निकल लिया ।

ससुरार वालों को शक तब हुआ जब कई बार बुलाने के बाद भी दोनों वापस आने को तैयार नहीं हुई । इसके बाद घरवालों ने कमरे की तलाशी ली तो पता चला कि घर से 8 लाख रूपये के गहने और 7 लाख रूपये गायब है ।

शक को यकीन में बदलने के लिये उनका सोशल मीडिया एकाउंट चेक किया तो पता चला कि दोनों पहले से शादीशुदा हैं औऱ नंदनी का एक बच्चा भी है । इतना ही नहीं दोनों का नंदनी की फेसबुक आईडी नंदनी प्रजापति और रिंकी की रिंकी प्रजापति के नाम से है ।  जबकि संदीप मित्तल की आईडी संदीप शर्मा और भाभी रीना मित्तल की चंदेल के नाम से मिली है । आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और अपराधियों के खोज में जुट गई है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...