रिपोर्ट: सत्यम दुबे
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच से लव जिहाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। महाराजगंज जिले की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी पति उसे प्रेंम जाल में फंसाकर उसके धोखा दिया है। महिला का दावा है कि शादी से पहले प्रेमी ने खुद को ब्राह्मण बताया था, लेकिन शादी के बाद उसे पति की सच्चाई पता चली तो उसके होश उड़ गये। महिला का यह भी कहना है कि पति और ससुराल वालों ने उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।

पीड़ित महिला ने बताया कि फोन के माध्यम से उसे युवक से प्यार हुआ था। जिसके बाद दोनों की शादी हो गई। पति और ससुराल वालों ने जब उसके साथ मारपीट की, तो वो थाने पहुंच गई, जहां पर उसे पति की सच्चाई मालूम हुई।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने खाने में नींद की गोलियां मिलाकर उसके साथ रेप किया। जब वह इसकी शिकायत करने के लिए थाने में पहुंची तो वहां के दरोगा ने उसकी शिकायत सुनने के बजाए उसे गालियां दीं और फिर से आरोपी के साथ ही भेज दिया।
इसके बाद पीड़िता अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के पास अपनी गुहार लेकर पहुंची। तब जाकर उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन प्रतिबंध कानून 2020 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक का ये भी कहना है कि पीड़िता ने बाद में अपने पति के साथ जाने की बात कही। चूंकि मामला पंजीकृत किया जा चुका है इसलिए मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस केस में लव जिहाद का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।