पन्नाः रिहायसी इलाकों में बाघ का आतंक बढने लगा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जसवंतपुरा गांव के बाद अब विक्रमपुर गांव में बाघ की एंट्री से ग्रामीण दहशत में हैं। बाघ ने गांव के पास मवेशियों का शिकार कर लिया।

सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम हाथियों के साथ मौके पर पहुंची और बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। पीटीआर के डीडी, बीके पटेल ने बताया कि पहले जस्वंयपुरा गांव में बाघ देखा गया था। जिसके बाद आज विक्रमपुर गांव में बाघ ने एक गाय का शिकार किया है।
मामले बाघ की गांव में सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम तुरंत सक्रिय हुई और हाथियों के साथ रेस्क्यू टीम गांव रवाना की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाघ को जंगल की तरफ भेज दिया जाएगा। हालांकि घनी झाड़ियों और बस्ती के कारण बाघ को पकड़ना या खदेड़ना चुनौती बना हुआ है।
वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। जब तक बाघ कोर एरिया में नहीं लौटता तबतक पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी रहेगा।
पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट