1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अवैध स्लॉटर हॉउस पर प्रशासन का छापा, बड़ी मात्रा में चर्बी, खाल, हड्डियां सहित अन्य साम्रगी जब्त

अवैध स्लॉटर हॉउस पर प्रशासन का छापा, बड़ी मात्रा में चर्बी, खाल, हड्डियां सहित अन्य साम्रगी जब्त

प्रशासन और नगर निगम ने एक मकान में अवैध तरीके से चलाए जा रहे स्लॉटर हाउस पर दबिश दी। मौके पर पशु पालन विभाग और खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी बुलाकर जांच करवाई गई।

By: Naredra 
Updated:
अवैध स्लॉटर हॉउस पर प्रशासन का छापा, बड़ी मात्रा में चर्बी, खाल, हड्डियां सहित अन्य साम्रगी जब्त

खंडवाः जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध रूप से चल रहे स्लॉटर हॉउस पर दबिश दी। इस दौरन स्लॉटर हाउस से बड़ी मात्रा में पशु चर्बी, खाल, हड्डियां सहित अन्य साम्रगी जब्त की है। प्रशासन द्वारा जब्त सामग्री के सैंपल लेकर अवैध स्लॉटर को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।

खंडवा के परदेशीपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रशासन और नगर निगम ने एक मकान में अवैध तरीके से चलाए जा रहे स्लॉटर हाउस पर दबिश दी। मौके पर पशु पालन विभाग और खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी बुलाकर जांच करवाई गई।

एसडीएम बजरंग बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि परदेशीपुरा में अनवर कुरैशी लंबे समय से हड्डी गलाने का कारखाना चला रहा था, यहां से 69 पीपे जानवरों की चर्बी, भट्टी, पशुओं की खाल, भारी मात्रा में चमड़ा और अन्य साम्रगी मिली है। जिनके पशु विभाग ने सैंपल लिए है जिनको जांच के लिए भेजा जाएगा। संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। जब्त साम्रगी की जांच होगी वहीं स्थान को सील किया जाएगा।

खंडवा से संवाददाता नितिन झवर की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...