1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. आदित्य नारायण ने शादी करने का लिया फैसला, इस एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे

आदित्य नारायण ने शादी करने का लिया फैसला, इस एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आदित्य नारायण ने शादी करने का लिया फैसला, इस एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे

उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने आखिरकार शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। वह अपनी 10 साल से प्रेमिका रही अभिनेत्री  से इसी साल के अंत तक शादी कर लेंगे।

https://www.instagram.com/p/CGJQ0mMns60/

इस रिश्ते में पिछले 10 सालों में कई उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन इन दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर पर ज्यादा खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बातचीत नहीं की है। लेकिन, अब दोनों की सहमति से यह रिश्ता पति-पत्नी में परिवर्तित होगा।

https://www.instagram.com/p/CErNVq_hYp1/

आदित्य ने कहा कि वह श्वेता अग्रवाल से वर्ष 2010 में आई फिल्म ‘शापित’ के सेट पर मिले थे और एक दूसरे को पसंद करने लगे।

आदित्य ने बताया, ‘शुरुआत में श्वेता सिर्फ एक अच्छी दोस्त बनना चाहती थीं क्योंकि हम दोनों ही अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे और उस समय हम दोनों की उम्र ज्यादा नहीं थी। हर रिश्ते की तरह हमने भी अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

https://www.instagram.com/p/CDiHIBAni3s/

आदित्य नारायण ने आगे कहा, ‘अब यह शादी करने का फैसला महज एक औपचारिकता ही है। आशा है कि इसे भी नवंबर या दिसंबर के महीने में हम अंजाम दे देंगे। मेरे माता पिता को श्वेता बहुत पसंद है और वह उसे अच्छी तरह से जानते भी हैं।

https://www.instagram.com/p/CDVuMYLH9va/

कुछ समय पहले रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के सेट से अक्सर आदित्य और इस शो की जज गायिका नेहा कक्कड़ के बीच रिश्ते और शादी की बातें सामने आती रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...