1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस गाने में झूमती आई नजर, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस गाने में झूमती आई नजर, वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस गाने में झूमती आई नजर, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के कई सितारे हैं जो फिल्मों के अलावा सामाजिक काम करने की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। बहुत से सितारे कई बार लोगों की मदद करते हुए और जरूरत का सामान देते हुए भी नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला ने भी किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

उर्वशी रौतेला ने सड़क पर मौजूद गरीब बच्चों को खाने से भरे पैकेट बांटे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास वीडियो और तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। गरीब बच्चों को खाना बांटते हुए उन्होंने एक वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

हाल ही में उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘बिजली की तार’ गाने पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो में उर्वशी रौतेला का डांस और उनका अंदाज वाकई देखने लायक है। भले ही एक्ट्रेस का यह पुराना वीडियो हो, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

उर्वशी रौतेला का यह वीडियो डांस कम्यूनिटी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 3 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में उर्वशी रौतेला का बिजली की तार है सॉन्ग पर डांस देखने लायक है। वीडियो में उनके डांस मूव्स के साथ-साथ उनके स्टेप भी लाजवाब लग रहे हैं।

वीडियो में एक्ट्रेस रफ जींस और ऑरेंज टॉप में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी देखने लायक है। बता दें कि बिजली की तार सॉन्ग उर्वशी रौतेला सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ नजर आई थीं। उनके इस गाने पर भी फैंस ने खूब पसंद किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...