1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो, यूं झूमती आई नजर, देखें

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो, यूं झूमती आई नजर, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो, यूं झूमती आई नजर, देखें

उर्वशी रौतेला ने दिवाली पर खूब धमाल मचाया। उन्होंने दोस्तों के साथ दिवाली पर खूब डांस किया। उर्वशी ने अपने डांस के वीडियोज इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं। उर्वशी के डांस वीडियोज फैन्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं। उर्वशी इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। वीडियोज में आपको उर्वशी की एक्साइटमेंट साफ दिखेगी।

कुछ दिनों पहले उर्वशी ने ऋतिक के साथ नाम जुड़ने पर कहा था, ‘ मुझ पर कई झूठे आरोप लगे थे कि मैं रात  2 बजे से सुबह 4 बजे तक ऋतिक रोशन से फोन पर बात किया करती थी। इन झूठे आरोपों से सेलिब्रिटीज को नुकसान होता है, चाहे वह स्टार किड हो या एक बाहरी व्यक्ति। महत्वपूर्ण बात जो मैंने नोटिस की वह यह है कि इस तरह की कहानियां स्टार किड्स के लिए कभी नहीं होती हैं।

मैं ऋतिक और उनके काम की प्रशंसक हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे पास उनके लिए एक प्यार का एंगल है। ये चीजें मानसिक स्वास्थ्य वाले लोग को प्रभावित करती हैं और शायद सुशांत के साथ भी यहीं हुआ होगा।’

उर्वशी रौतेला की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह आखिरी बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में देखा गया था, जिसका नाम ‘वर्जिन भानुप्रिया’ था। इसमें गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्तमान में उर्वशी अपनी आगामी तेलुगु फिल्म ‘ब्लैक रोज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...