1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर पति अभिनव ने टॉर्चर करने का लगाया आरोप, वीडियो में कही ये बात

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर पति अभिनव ने टॉर्चर करने का लगाया आरोप, वीडियो में कही ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर पति अभिनव ने टॉर्चर करने का लगाया आरोप, वीडियो में कही ये बात

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने उन्हें मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। दरअसल, हाल ही में हमने आपको बताया था कि दोनों के बीच घरेलू झगड़े कुछ ज्यादा ही हो रहे हैं। अभिनव ने अपनी आपबीती सुनाई जिसमें वो बहुत परेशान नजर आ रहे हैं। अब अभिनव ने श्वेता को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा था। 14 दिनों में अगर श्वेता उसका जवाब नहीं देती हैं तो फिर वे लीगल एक्शन लेंगे।

श्नेता ने शादी के कुछ साल बाद अपने दूसरे पति अभिनव कोहली पर कई बार हिंसा का आरोप लगाया हैं जिसके लिए वो जेल भी जा चुके हैं।

वही, पति अभिनव कोहली ने उनपर एक नया आरोप लगाया है। अभिनव का कहना है कि थोड़ी देर पहले ही वह अपने बेटे रेयांश से मिले और अब एक्ट्रेस दरवाजा नहीं खोल रही हैं। इस बात का सबूत उन्होंने श्वेता के घर के बाहर से लाइव वीडियो कर फैन्स को दिया।

अभिनव कोहली सोमवार की शाम श्वेता तिवारी के घर बेटे रेयांश से मिलने पहुंचे। लाइव वीडियो में अभिनव को श्वेता के घर के बाहर देखा जा सकता है। वह लगातार घर की घंटी बजा रहे हैं और दरवाजा खटखटा रहे हैं। साथ ही बेटे को आवाज लगा रहे हैं, लेकिन कोई भी दरवाजा नहीं खोल रहा है। यह लाइव वीडियो अभिनव ने सोशल मीडिया पर अब पोस्ट किया है।

वीडियो में अभिनव बता रहे हैं कि कुछ देर पहले ही वह बेटे रेयांश से मिले हैं। अब वह दोबारा जब उनसे मिलने आए हैं तो कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है। अभिनव कहते हैं, “श्वेता और बेटी पलक के साथ श्वेता की मम्मी और तीन नौकरानियां रहती हैं। कोई भी दरवाजा नहीं खोल रहा है। बेटा घर में है, लेकिन मुझे उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है, यह टॉर्चर है।”

इसके अलावा अभिनव ने एक और पोस्ट शेयर की थी जो कि उन्होंने अब डिलीट कर दी है। उस पोस्ट में अभिनव ने वे मैसेज शेयर किए थे, जिसमें वह अपने बेटे रेयांश से मिलने की बात लिखते हैं, लेकिन श्वेता न तो फोन उठाती हैं और न ही मैसेज का जवाब देती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...