1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी को फैन ने किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने पलट कर दिया जवाब, पढ़ें

एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी को फैन ने किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने पलट कर दिया जवाब, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी को फैन ने किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने पलट कर दिया जवाब, पढ़ें

साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सामंथा ने अपने पति नागा चैतन्य के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर किया था।

वैसे तो यह फोटो बेहद प्यारी थी लेकिन इस फोटो के नीचे एक फैंस के कमेंट और फैंस के कमेंट पर सामंथा का रिप्लाई इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

दरअसल, सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन पर एक यूज़र ने सामंथा से शादी करने का प्रस्ताव देते हुए उनसे कहा कि वो अपने पति एक्टर नागा चैतन्य को तलाक़ दे दें। इस पर सामंथा ने पलटकर जवाब दिया- यह करना तो मुश्किल है। एक काम करो, चाय से पूछ लो। नागा चैतन्य को उनके परिवार वाले और फैंस प्यार से बुलाते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सामन्था अक्किनेनी  जल्द ही हिंदी डेब्यू करने वाली हैं और वह वेब-सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ में नजर आने वाली है। इसको लेकर सामन्था अक्किनेनी काफी एक्साइटेड भी हैं।

साथ ही वह विग्नेश शिवन के निर्देशन में बनी फिल्म  में भी नजर आएंगी, इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं। नागा चैतन्य के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म लव स्टोरी नागा के साथ साईं पल्लवी नजर आएंगी। फिल्म की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...