1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस रश्मि देसाई वीडियो में कुछ यूं करती आई नजर, फैंस ने जमकर किए कमेंट

एक्ट्रेस रश्मि देसाई वीडियो में कुछ यूं करती आई नजर, फैंस ने जमकर किए कमेंट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस रश्मि देसाई वीडियो में कुछ यूं करती आई नजर, फैंस ने जमकर किए कमेंट

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपनी जबरदस्त तसवीरों की वजह से लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बिग बॉस फेम एक्ट्रेस एक के बाद एक खूबसूरत फोटोशूट करवा रही है, जिसे देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।

अब रश्मि देसाई की एक और तसवीर तेजी से वायरल हो रही है। लेटेस्ट तसवीरों में रश्मि देसाई बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका शर्माने का अंदाज देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई है।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने फैन्स के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रश्मि देसाई लाल लहंगा पहने अपने डॉगी को घुमाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

बता दें, एक्ट्रेस रश्मि देसाई दशहरा के मौके पर इस आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस के वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।

एक्ट्रेस के वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने हाथ में मेहंदी लगाई हुई हैं। साथ ही इस आउटफिट में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

वहीं, रश्मि देसाई  के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार नागिन 4 में अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई दी थीं। नागिन 4 में भी रश्मि देसाई ने अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीता था। रश्मि देसाई इससे पहले बिग बॉस 13 में नजर आई थीं।

बिग बॉस के घर में रहते हुए भी एक्ट्रेस ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बता दें कि रश्मि देसाई ने टीवी सीरियल उतरन से तपस्या के रूप में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। इसके बाद वह दिल से दिल तक में भी नजर आईं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...