टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं। हाल ही में रश्मि देसाई का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस कार में बैठकर आराम से गुजराती चकरी खाती नजर आ रही हैं।
लेकिन, अचानक फोटोग्राफर्स को कार के पास देख रश्मि देसाई डर जाती हैं, और कहती हैं कि अरे पांडे जी क्या कर रहे हो आप। रश्मि देसाई का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
रश्मि देसाई के वीडियो में नजर आ रहा है कि कार में बैठकर एक्ट्रेस चकरी खा रही होती हैं और अपनी दोस्त से बातें कर रही होती हैं। इसी बीच फोटोग्राफर्स उनके पास पहुंच जाते हैं, जिन्हें अचानक देखकर एक्टर डर जाती हैं। इसके बाद रश्मि देसाई कहती हैं कि अरे पांडे जी क्या कर रहे हैं आप।
फोटोग्राफर ने जब रश्मि देसाई से पूछा कि वह क्या कर रही हैं तो इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वह गुजराती चकरी खा रही हैं। रश्मि देसाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही यूजर इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।