1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस पूनम पांडे को मिली जमानत, अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में गिरफ्तार

एक्ट्रेस पूनम पांडे को मिली जमानत, अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस पूनम पांडे को मिली जमानत, अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे के साथ एक बार फिर से सुर्खियां है। गुरुवार को दोनों एक बार फिर चर्चाओं में तब आ गए जब उन्हें गोवा के चापोली डैम में एक अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। आज सुबह गोवा की एक कोर्ट ने पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे को जमानत दे दी है, हालांकि दोनों अभी गोवा से बाहर कहीं नहीं जा सकते हैं।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को तब तक जेल में रखा जाएगा, जब तक दोनों 20,000 प्रति व्यक्ति जमानत की राशि नहीं जमा कर देते। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के अगले छह दिनों तक पुलिस स्टेशन में आकर रोजाना अपनी हाजिरी लगानी होगी।

दरअसल, हाल ही में अपनी गोवा ट्रिप के दौरान अश्लील वीडियो शूट कराने का आरोप लगा था, जिसके चलते पूनम पांडे के खिलाफ गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने उनके खिलाफ एफआई दर्ज कराई थी। इसके साथ ही कैनाकोना पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब पूनम पांडे अश्लीलता फैलाने के लिए कानूनी मुसीबत में हैं।

बता दें, हाल ही में पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे से शादी की थी। शादी के बाद से वे लगातार विवादों में बनी हुई हैं। हनीमून पर गोवा गईं पूनम पांडे ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पूनम का आरोप था कि उनके पति ने उनके साथ मारपीट की। बाद में दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया और सैम को भी बेल मिल गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...