बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और गुरु रंधावा ने अपने गाने ‘नाच मेरी रानी से धमाल मचाकर रख दिया। नोरा फतेही के गाने को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस और अपने अंदाज को लेकर काफी जानी जाती हैं।
एक्ट्रेस ने अपने डांस वीडियो से कई बॉलीवुड फिल्मों में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्मों से इतर उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं।
हाल ही में उनका एक पुराना डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह व्हाइट ड्रेस में जबरदस्त अंदाज में बेली डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा फतेही का स्टेज पर बेली डांस परफॉर्मेंस देखने लायक है।
एक्ट्रेस के इस वीडियो को उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक बीस हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

नोरा फतेही वीडियो में स्टेज परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। इसमें नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस स्टेज पर व्हाइट ड्रेस में जबरदस्त अंदाज में बेली डांस कर रही हैं।
वीडियो में उनके डांस मूव्स के साथ-साथ उनका एक्सप्रेशन और स्टाइल वाकई में देखने लायक है। नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने अंदाज से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो। कभी अपने गाने तो कभी अपने डांस से नोरा फतेह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।
नोरा फतेही का हाल ही में एक गाना नाच मेरी रानी रिलीज हुआ था, जिसमें वह पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ नजर आई थीं। इस गाने में नोरा फतेही का रोबोटिक्स लुक देखने लायक था।