टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा का हैंडबैग बुधवार को शहर के लोअर परेल इलाके में उनकी कार से चोरी हो गया। ‘नागिन’ अभिनेत्री ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट के माध्यम से मुंबई पुलिस से मदद की अपील की।
छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री निया शर्मा के साथ मुंबई में एक हादसा हो गया। निया का बैग उनकी कार में से किसी ने चोरी कर लिया। निया अब मुंबई पुलिस को ट्वीट करके मदद की गुहार लगायी है।
@MumbaiPolice Someone picked my handbag from the car.., at senapati bapat marg signal..lower parel .. any help would mean a lot please. 🙏 pic.twitter.com/Qqp16i3KC4
— NIA SHARMA (@Theniasharma) October 28, 2020
निया ने ट्वीट में बताया कि लोअर परेल के सेनापति बापट मार्ग पर किसी ने उनकी कार में से हैंडबैंग चुरा लिया है। आपकी मदद बहुत मायने रखती है। निया के ट्वीट पर मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया कि अपना नम्बर मैसेज कर दें, जल्द उनसे सम्पर्क किया जाएगा। निया ने त्वरित जवाब देने के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने लिखा, ‘मुंबई पुलिस सेनापति बापट मार्ग सिग्नल.लवर परेल में मेरा हैंडबैग किसी ने कार से गायब कर दिया। कृपया मदद करें.’
निया के ट्वीट पर मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया कि अपना नम्बर मैसेज कर दें। निया ने त्वरित जवाब देने के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया।