टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बबीता जी’ और ‘जेठालाल’ की प्यारी नोक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है। फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा रोजाना सुर्खियों में बना रहता है।
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर एक किरदार अपने आप में खास है और साथ ही हर घर में अलग फैन फॉलोइंग है। इसी शो के किरदारों में से एक ‘बबिता जी’ का किरदार भी सभी को पसंद आता है। आपको बता दें, इस किरदार को एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं।

लेकिन अब कॉमेडी शो की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ बबीताजी ने व्हाइट ड्रेस में एक फोटोशूट करवाया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मुनमुन दत्ता के फोटोशूट के वीडियो और फोटो इंटरनेट पर जमकर धूम मचा रहे हैं।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता ने इन फोटो और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। मुनमुन दत्ता ने इस वीडियो के साथ लिखा है, ‘फ्लोइंग विद द ट्रेंड.’ यही नहीं, इस वीडियो में वह एक के बाद एक ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता के इस वीडियो को अभी तक लगभग आठ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
बता दें कि 33 वर्षीय मुनमुन दत्ता ने 2004 में ‘हम सब बाराती’ सीरियल से टेलीविजन पर दस्तक दी थी और उसके बाद 2008 में वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीताजी के किरदार में नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता ‘मुंबई एक्सप्रेस’, ‘हॉलिडे’ और ‘ढिनचैक एंटरप्राइज’ जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं।