1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस मौनी रॉय यूं एक्सप्रेशन देती आई नजर, फैंस ने जमकर दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस मौनी रॉय यूं एक्सप्रेशन देती आई नजर, फैंस ने जमकर दिया रिएक्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस मौनी रॉय यूं एक्सप्रेशन देती आई नजर, फैंस ने जमकर दिया रिएक्शन

टीवी जगत से फिल्मों तक का सफर बखूबी पूरा करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय की गिनती बॉलीवुड के सफल कलाकारों में की जाती है। उनके अभिनय के साथ ही फैन्स उनके लुक्स और फैशन सेंस के भी कायल हैं।

इंस्टाग्राम पर उनके एक करोड़ 50 लाख फॉलोअर्स हैं और ये संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में मौनी भी अपने फैन्स का खूब ख्याल रखती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

अब उन्होंने अपनी इंस्टा प्रोफाइल पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में वह सफेद बालू के बीच पर समुद्र किनारे मस्ती कर रही हैं। वीडियो में मौनी काफी सुंदर दिख रही हैं। इसमें उन्होंने एक सफेद और काले रंग का ड्रेस पहना है। मौनी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मेरी रक्षा में पूरा चांद था और मुझे बिना किसी निगरानी के छोड़ दिया गया था।”

बीते माह सितंबर में मौनी ने अपने दोस्तों के साथ, अपना 35 वां जन्मदिन मनाया था। इसके लिए वह मालदीव गईं थीं। यहां जाने के पहले वह लंदन में पूरब कोहली के साथ एक फिल्म का शूटिंग कर रही थीं।

मौनी की आगली फिल्म ब्रह्मास्त्र होगी। इसके निर्देशक अयान मुखर्जी होंगे और मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, रणबीर कपूर, और आलिया भट्ट होंगी। मौनी की आखिरी फिल्म राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना थी। इस फिल्म में उनके रोल को सराहा गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...