एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने एयरपोर्ट लुक को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह एयरपोर्ट एरिया में नजर आ रही हैं। कैटरीना इस तस्वीर में पीपीई किट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट फेस मास्क और फेस शील्ड भी पहन रखी है। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री लिखती हैं- “सुरक्षा पहले है, वैसे आउटफिट भी बुरा नहीं है।”

कटरीना कैफ ने लिखा, ‘सुरक्षा पहलेl यह खराब भी नहीं हैl’ उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखाl इस फोटो पर हुमा कुरैशी जैसे कलाकारों ने प्रतिक्रिया भी दीl हुमा कुरैशी ने लिखा, ‘बम’ वही एक फैन ने लिखा, ‘खूबसूरत, सुरक्षित रहिएl’ वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, ‘फोटो खराब नहीं है क्योंकि आप खराब नहीं हो।
कटरीना कैफ जल्द फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगीl यह फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई हैl अभी नई रिलीज डेट जारी नहीं की गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस अफसर वीर सूर्यवंशी के तौर पर नजर आएंगे।
वहीं कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। कैटरीना की यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। नई रिलीज की तारीख का अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म में कैटरीना एक डॉक्टर के रूप में दिखाई देंगी।
इसके अलावा, वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ ‘फोन भूत’ में भी नजर आएंगी। इस तिकड़ी ने कुछ समय पहले अपने फैंस के साथ फिल्म का पहला लुक शेयर किया था। यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी।