1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने कराया बेहद हॉट अंदाज में फोटोशूट, तस्वीरें हुई वायरल,देखें

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने कराया बेहद हॉट अंदाज में फोटोशूट, तस्वीरें हुई वायरल,देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने कराया बेहद हॉट अंदाज में फोटोशूट, तस्वीरें हुई वायरल,देखें

द कपिल शर्मा शो की सपना अपने नए पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। शो में ब्यूटी पार्लर चलाने वालीं सपना सभी सेलिब्रिटी को परेशान करती दिखती हैं और अपने ब्यूटी से सबको इंम्प्रेस करती हैं। लेकिन अब सपना यानि कृष्णा अभिषेक खुद किसी की खूबसूरत पर फिदा हो गए हैं। जिस पर कृष्णा अभिषेक दिल लुटा बैठे हैं वो कोई और नहीं बल्कि उनकी ही पत्नी कश्मीरा शाह हैं। कृष्णा अभिषेक ने पत्नी कश्मीरा शाह की सोशल मीडिया पर एक हॉट और बोल्ड अवतार वाली फोटो शेयर की है।

छोटे परदे के बड़े कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा शाह से शादी की है। कश्मीरा पिछले कुछ दिनों से ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं, लेकिन लगता है उन्होंने वापसी की तैयारी कर ली है। इसका सबूत है उनका लेटेस्ट फोटो जिसमें वे गजब की हॉट लग रही हैं।

ब्लैक मोनोकिनी में वे पुल किनारे पोज़ देती नजर आ रही हैं। उनका यह बिंदास अंदाज देख उनके फैंस वाह-वाह कर रहे हैं। कमेंट्स आए हैं कि तापमान बढ़ गया है।

कश्मीरा ने अपने फिगर पर खूब मेहनत की है और यह बात उनमें नजर आ रही है। यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। शायद कश्मीरा अब अभिनय की दुनिया में फिर से कमाल दिखाना चाहती हैं इसीलिए उन्होंने यह फोटोशूट करवाया हो।

गौरतलब है कि जब कश्मीरा फिल्मों में व्यस्त थीं तब उन्होंने कई बोल्ड फोटोशूट करवाए थे और वे हॉट एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं।

वही, सिर्फ कृष्णा अभिषेक ने ही नहीं, बल्कि ननद आरती सिंह ने भी कश्मीरा की तारीफ की है। आरती सिंह ने भाभी कश्मीरा के इसी फोटोशूट की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी वजन घटाने की कड़ी मेहनत का जिक्र किया है। आरती ने खुलासा किया कि जब कश्मीरा शाह बिग बॉस-13 के घर में उन्हें सपोर्ट करने के लिए आई थीं तब उन्होंने वर्कआउट जर्नी शुरू की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...