सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग्स मामले को लेकर बॉलीवुड की नामी हस्तियों को निशाने पर लेने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत आज कल अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के प्रतिबंधों में छूट मिलने के फिल्मों की शूटिंग शुरु होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए काम पर चुकी हैं।
व्यस्थ सेड्यूल होने के बावजूद वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय देती है। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1323069356150984707?s=20
इन दिनों अपने मनाली स्थित घर में अपने पूरे परिवार के साथ रह रही हैं, सोमवार को उन्होंने मुंबई को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। कंगना रनौत ने पोस्ट में लिखा, ‘मुंबई के बारे में एक बात जो मुझे बहुत याद आती है वह है ‘रेस कोर्स’ में हर दूसरी सुबह घुड़सवारी करना, मैं कभी भी स्पोर्ट्स पर्सन नहीं रही, लेकिन मुझे घुड़सवारी करना बहुत ज्यादा पसंद है, घोड़े के साथ तालमेल बैठाना बहुत अच्छा लगता है।’ कंगना ने पोस्ट के साथ कई फोटो भी शेयर किए हैं, जिसमें वह घुड़सवारी करती हुई नजर आ रही हैं।
कंगना रनौत का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा मैम आपका जवाब नहीं, वहीं एक दूसरे फैंस ने लिखा- सुनहरी यादें। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर देश हो या दुनिया हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखती हैं।