1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किया ट्वीट, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा गजनी

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किया ट्वीट, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा गजनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किया ट्वीट, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा गजनी

अपने बेबाक बयानों और ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिर एक नया ट्वीट किया है। इस बार उन्होंने ट्वीट अमेरिका में हुए चुनाव परिणाम के आने के बाद की है।

कंगना ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गईं भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस को बधाई दी है, लेकिन अपने ट्वीट में उन्होंने कमला हैरिस को कमाल हैरिस लिखा है। वहीं कंगना ने नए राष्ट्रपति जो बाइडेन की तुलना गजनी से कर दी है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1325288675056312325?s=20

कंगना ने कमला हैरिस की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘गजनी बिडेन के बारे में कुछ नहीं कह सकती, वह हर 5 मिनट में भूल जाते हैं, वह 1 साल से ज्यादा नहीं चल पाएंगे। जाहिर है कमला हैरिस शो को चलाएंगी। जब एक महिला आगे बढ़ती है, तब वह अन्य महिलाओं के लिए भी जगह बनाती है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए कमला हैरिस को बधाई।

कंगना ने कमला हैरिस को बधाई दी है और उन्हें महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है लेकिन ट्वीट लिखने में कंगना ने या तो एक बार फिर गलती की है या जान बूझकर कमला हैरिस के नाम में अल्फाबेट का एक ए छोड़ दिया है जिसकी वजह से कमला हैरिस का नाम कमाल हैरिस लग रहा है। अब ये तो कंगना ही बताएंगी कि उन्होंने ये जान बूझकर किया है या पिछली बार की तरह ही गलती हो गई है।

अमेरिका में बड़ा सत्ता परिवर्तन हुआ है और डोनाल्ड ट्रंप को हराकर जो बिडेन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और अब अमेरिका के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। भारतीय मूल की कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जीता है। जो बाइडेन और कमला हैरिस को पूरी दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...