एक्ट्रेस कंगना बॉलीवुड से जुड़े मुद्दों से लेकर अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं। कई बार फैंस को शिकायत भी रहती है कि एएक्ट्रेस हर किसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देती रहती हैं, जो उन्हें पसंद नहीं आती।
सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता की आलोचना भी कई बार हुई है, जिसका अब कंगना ने जबरदस्त जवाब दिया है। कंगना ने उन सभी फैंस को सीधे शब्दों में जवाब दे दिया है, जो उन्हें चुप रहने की सलाह दे रहे थे।
एक्ट्रेस ने ट्विटर के जरिए उन लोगों को सीधे सीधे कह दिया है कि अगर वो उन्हें चुप करना चाहते हैं तो वो उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1325864353317474304?s=20
ऐसे में कंगना ने सटीक जवाब दिया है कि वो अपनी आवाज ऐसे ही बुलंद रखेगी और जिस व्यक्ति को उनका यह तरीका पसंद ना आए तो वो उन्हें अनफॉलो कर दें।
एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा- ‘वे सभी फैन जो पूरे दिन मेरे ट्वीट्स चेक करते रहते हैं, कहते हैं कि वह मेरी बातों से बोर हो गए हैं और मुझसे कहते हैं मुझे खामोश रहना चाहिए, मुझे ब्लॉक कर दें।
साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप साफ तौर पर मुझसे खुश हैं। नफरत करने वाले की तरह मुझे प्यार न करें। अगर इससे बेहतर रास्ता नहीं जानते तो ऐसा ही करें। प्याऱ।’
इससे पहले भी एक्ट्रेस ने कई बार कुछ लोगों को अनफॉलो करने के लिए कहा है। यहां तक कि एक्ट्रेस ने भी कई लोगों को ब्लॉक किया है, जो उनके खिलाफ कमेंट कर रहे थे।
साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप साफ तौर पर मुझसे खुश हैं। नफरत करने वाले की तरह मुझे प्यार न करें।
अगर इससे बेहतर रास्ता नहीं जानते तो ऐसा ही करें। प्याऱ।’ इससे पहले भी एक्ट्रेस ने कई बार कुछ लोगों को अनफॉलो करने के लिए कहा है। यहां तक कि एक्ट्रेस ने भी कई लोगों को ब्लॉक किया है, जो उनके खिलाफ कमेंट कर रहे थे।