श्रीलंकन ब्यूटी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने काफी कम समय में ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। वह अपने अभिनय के साथ ही साथ अपनी फिटनेस के लिए काफी फेमस हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से वह अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। यहीं वजह है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 46 मिलियन से ज्यादा युजर्स फॉलो करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।
वही, इस मौके पर उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज साझा की हैं जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैन्स को शुक्रिया कहा है। जैकलीन की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा हैं।
फोटोज में जैकलीन टॉपलेस नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने हाथों में फूलों का एक गुलदस्ता पकड़ रखा है। उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए फैन्स के लिए कैप्शन में लिखा, ‘लव यू. थैंक्यू।’ फोटोज में जैकलीन का बोल्ड लुक देखकर फैन्स क्रेजी हो गए हैं और कॉमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स जैकलीन की तस्वीरों पर हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि जैकलीन अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले फोबिया और रागिनी एमएमएस जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था। इसमें सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर जैसे सितारे भी काम कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले समय जैकलीन को अपकमिंग फिल्म ‘सरकस’ में अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा वह फिल्म ‘किक 2’ में अभिनेता सलमान खान के साथ किरदार निभाती देखी जा सकती हैं। वहीं अभिनेता सैफ अली खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज फिल्म ‘भूत पुलिस’ में अभिनय करती देखी जाएंगी।