नागिन फेम हिना खान की फैन फॉलोइंग काफी है, इसलिए उनकी तसवीरों पर जमकर लाइक्स एंड कमेंट्स आते हैं। अक्सर हिना अपनी खूबसूरत तसवीरों से फैंस के दिलों पर छा जाती है। उनकी तसवीरें देख फैंस उनकी जमकर तारीफ भी करते है।
वही, हिना खान उन एक्ट्रेस में से हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना खूब पसंद है। नए-नए अंदाज में एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं। हिना खान ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है।

लेकिन, इन दिनों उनका फैशनेबल अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। हिना खान ने फिर से अपनी एक से एक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज दिख रहा है। हिना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में एक्ट्रेस के स्टाइल के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस भी तारीफ के लायक हैं। हिना खान के वीडियो में पल-पल उनके एक्सप्रेशंस बदल रहे हैं जो कि काफी शानदार लग रहे हैं।
हिना खान इस फोटो में ऑरेंज कलर के स्टाइलिश फ्रॉक में दिखाई दे रही हैं। अभी तक उनकी फोटोज को 2 लाख 93 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि इससे पहले भी हिना खान ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

इससे पहले हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1 करोड़ होने पर फैंस को धन्यवाद कहा था।
हिना इस तसवीर में गुब्बारों के साथ पोज देते नजर आई थी। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा था, ’10 मिलियन स्ट्रॉन्ग धन्यवाद।’ बता दें कि इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1 करोड़ हो गई है। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने फैंस को धन्यवाद दिया।