1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख की रिपोर्ट आई कोरोना निगेटिव, फैंस को दी जानकारी

एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख की रिपोर्ट आई कोरोना निगेटिव, फैंस को दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख की रिपोर्ट आई कोरोना निगेटिव, फैंस को दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस  जेनेलियाCC का कहना है कि कोरोना वायरस की लड़ाई बहुत ही मुश्किल है क्योंकि आप चाहे कितना भी डिजिटली एक्टिव रहे, यह आपके अकेलेपन को दूर नहीं कर सकती।

अगस्त महीने में जेनेलिया कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई थीं। शनिवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

https://www.instagram.com/p/CEebYQSJI0J/?utm_source=ig_embed

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था, ‘हाय, मेरा तीन हफ्ते पहले कोविड 19 टेस्टे पॉजिटिव आया था। मैं पिछले 21 दिनों से बिना लक्षण के थी। भगवान की कृपा से आज मेरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है।

हालांकि ये 21 दिन मेरे लिए काफी मुश्किल थे। आप डिजिटली कितना भी किसी से कनेक्ट रहें लेकिन इस अकेलेपन को दूर नहीं कर सकते..’

जेनेलिया ने आगे लिखा, ‘मैं अपने परिवार और अपने प्रियजनों में वापस आकर बहुत खुश हूं। आप भी उनके आसपास रहें जो आपको और आप जिनको प्यार करते हैं। क्योंकि शक्ति के लिए प्यार बहुत जरूरी है। कोरोना टेस्ट करवाएं, स्वस्थ रहें, अच्छा खाएं और इस महामारी को मात दें।

बता दें अगस्त में तमन्ना के पिता संतोष भाटिया और मां रजनी भाटिया की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी।  तमन्ना ने पोस्ट में बताया कि उनके माता-पिता में कोरोना से जुड़े लक्षण दिख रहे थे और जब टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकले।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...