एक्ट्रेस दिशा पटानी की तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। इस बार, दिशा की एक मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस तस्वीर में वह अपने जबर्दस्त एब्स दिखा रही हैं। दिशा इस सेल्फी में साधारण कपड़ों में दिख रही हैं।
उन्होंने सेल्फी को एक बटरफ्लाई इमोजी के साथ शेयर किया है। इंटरनेट पर शेयर होने के कुछ ही मिनटों में सेल्फी वायरल हो गई। फैंस एक्ट्रेस की फिट और बोल्ड लुक की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CGkLsgngE-O/?utm_source=ig_embed
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी दूसरे एक्ट्रेस के मुकाबले सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। और वह आए दिन अपनी फोटो, डांस और वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दिशा पटानी ने अपनी एक फोटो शेयर की जो इन दिनों खासा सुर्खियों में है।
दिशा पटानी इस फोटो में व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं साथ ही उन्होंने हाथ में घड़ी भी पहनी हुई है। इस फोटो को शेयर करते हुए दिशा पटानी ने कैप्शन में लिखा- क्लासिक, ठंडा, सिरेमिक। फोटो में दिशा का सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/CFrvOr2AWs_/
दिशा पटानी की यह फोटो शेयर करने के कुछ घंटे के अंदर ही इंटरनेट पर वायरल होने लगी। एक्ट्रेस अकसर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से धमाल मचाती रहती हैं।
एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले भी अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह एब्स दिखाते हुए मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आईं थी। दिशा की फोटो का फैंस को कितना ज्यादा इंतजार रहता है, इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि फोटो शेयर होने के कुछ घंटे के अंदर व्यूज लाख के पार हो गए।
दिशा पटानी के इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आखिरी बार दिशा पटानी फिल्म ‘मलंग’ में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिका अदा की थी।
दिशा पटानी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड’ में भी दिखाई देंगी। उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई।