1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस दीपिका सिंह दिये की थाली लेकर डांस करती आई नजर, देखें

एक्ट्रेस दीपिका सिंह दिये की थाली लेकर डांस करती आई नजर, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस दीपिका सिंह दिये की थाली लेकर डांस करती आई नजर, देखें

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह  ने दिवाली के खास मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हाथ में दिये की थाली लेकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका सिंह  का यह डांस वीडियो उनके दूसरे वीडियो से काफी अलग है क्योंकि अकसर क्लासिकल डांस करने वाली दीपिका इस वीडियो में बॉलीवुड और क्लासिकल को मिक्स करके डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

दीपिका के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिल रहा है और फैंस इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। दीपिका के इस वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें उनका लुक देखने लायक है।

इसमें दीपिका ने सिल्वर कलर की टी- शर्ट के साथ खूबसूरत पजामा पहनी हुई हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका के इस वीडियो को अब तक 36 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। दीपिका सिंह ने इस वीडियो के जरिए फैंस को खास अंदाज में दिवाली विश किया है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका सिंह अपने फोटो और वीडियो को लेकर यूं चर्चा में आ गई हों। इससे पहले भी दीपिका धनतेरस पर खूबसूरत सा वीडियो शेयर कर चुकी हैं साथ ही वह अकसर अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से डांस, ब्यूटी टिप्स वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...