1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सफेद सलवार-सूट पहने एथनिक लुक में दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सफेद सलवार-सूट पहने एथनिक लुक में दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सफेद सलवार-सूट पहने एथनिक लुक में दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली  इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। वो फिलहाल सिडनी ओलंपिक पार्क के पुलमैन होटल में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन है। भारतीय कप्तान इस साल अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दिवाली नहीं मना पाए।

भले ही अनुष्का अपने पति से दूर हैं, लेकिन दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने घर खुशियां मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने घर में बैठने और खाने के लिए मैं तैयार हुई हूं. ये बेहतरीन अहसास था।

उम्मीद करती हूं कि आपकी दिवाली खूबसूरत होगी।’ सफेद सलवार-सूट पहनी अनुष्का की इन तस्वीरों को उनके चाहने वाले काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अनुष्का फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और जनवरी 2021 में वो विराट की पहली संतान को जन्म देंगी। इस दौरान विराट ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आएंगे, बीसीसीआई ने उन्हें पितृत्व अवकाश की अनुमति दे दी है। कोहली जनवरी के शुरू में अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहना चाहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...