1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस आलिया भट्ट बेहद ग्लैमरस अंदाज में आई नजर, फोटो हुई वायरल

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बेहद ग्लैमरस अंदाज में आई नजर, फोटो हुई वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस आलिया भट्ट बेहद ग्लैमरस अंदाज में आई नजर, फोटो हुई वायरल

आलिया भट्ट की मां और फिल्म डॉयरेक्टर सोनी राजदान ने अपना 64वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर भी साथ नजर आए।

सिर्फ इतना ही नहीं भट्ट और कपूर की फैमिली एक खूबसूरत सी सेल्फी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें रणबीर और आलिया अपनी पूरी फैमिली के साथ खास अंदाज में नजर आ रहे हैं।

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी बेहद ग्लैमरस सी फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसमें वह शतरंज की तरह ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं। आलिया का यह लुक अब तक का सबसे अलग और खूबसूरत लुक बताया जा रहा है।

वैसे तो आलिया सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहती हैं लेकिन उनका इस लुक से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। आलिया की यह फोटो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

आलिया भट्ट इस फोटो में को-ऑर्ड पैंट्स और ऑफ शोल्डर क्रॉप्ड टॉप पहनी नजर आ रही है। इसे पहनकर उन्होंने जिस तरह से स्टेयर्स पर पोज दिया, वह पूरे लुक को ग्लैमरस टच दे रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...