1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर टाइगर श्रॉफ एक साथ दो फिल्मों की करेंगे शूटिंग, जानिए कब होगी शूटिंग शुरू?

एक्टर टाइगर श्रॉफ एक साथ दो फिल्मों की करेंगे शूटिंग, जानिए कब होगी शूटिंग शुरू?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर टाइगर श्रॉफ एक साथ दो फिल्मों की करेंगे शूटिंग, जानिए कब होगी शूटिंग शुरू?

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की हिट फ्रेंचाइजी फिल्म बागी को खूब पसंद किया गया। अब इसकी चौथी इंस्टॉलमेंट आने वाली है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ ही लीड रोल निभाएंगे। ‘बागी 4’ को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी ट्विटर पर शेयर की है।

वही,एक बार फिर फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने को लेकर  ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसके साथ ही फिल्म ‘हीरोपंती 2’ की भी जल्द शूटिंग शुरू होने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर जानकारी लोगों से साझा की है।

ट्वीट में तरण आदर्श ने टाइगर श्रॉफ, डायरेक्टर अहमद खान और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की फोटो शेयर की है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि बागी टीम एक बार फिर लौट रही है। ये टीम बागी सीरीज का चौथा पार्ट लेकर आ रही है। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शूरू होगी. बता दें, इससे पहले अहमद खान ने ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ का निर्देशन किया था।

इसके अलावा तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म हीरोपंती 2 की शूटिंग टाइगर श्रॉफ दिसबंर में शुरू करेंगे। इसका निर्देशन अहमद खान ही कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।

टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह फिल्म बागी 3 में नजर आए थे। भारत में कोरोना वायरस के दस्तक देने के बावजूद टाइगर के फैन्स उनकी यह फिल्म देखने के लिए थियेटर्स पहुंचे थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

इससे पहले साल 2019 में टाइगर की फिल्म वॉर रिलीज हुई थी, जो उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। वॉर में टाइगर और ऋतिक रोशन ने पहली बार साथ काम किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...