1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर टाइगर श्रॉफ पूल में चिल करते आए नजर, फैंस का जमकर आया रिएक्शन

एक्टर टाइगर श्रॉफ पूल में चिल करते आए नजर, फैंस का जमकर आया रिएक्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर टाइगर श्रॉफ पूल में चिल करते आए नजर, फैंस का जमकर आया रिएक्शन

एक्टर टाइगर श्रॉफ  हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह पीले रंग के शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं।

इस फोटो को एक्टर ने बेहद दिलचस्प कैप्शन के साथ शेयर किया है जो इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। टाइगर श्रॉफ  ने लिखा, ‘येलो हॉट पैंट्स या तो मैं बड़ा हो गया हूं या इस लॉकडाउन मेरी पैंट सिकुड़ कर छोटी हो गई है।’ साथ ही उन्होंने फनी वाली इमोजी भी शेयर की है। टाइगर श्रॉफ की इस फोटो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

 

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फिजिक और फिटनेस वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह आए दिन अपने फिटनेस वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हैं जिसे सोशल मीडिया पर काफी प्यार भी मिलता है। टाइगर श्रॉफ की यही खासियत उन्हें बॉलीवुड के दूसरे एक्टर से काफी अलग बनाती है।

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘गणपत’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसी के साथ चर्चा है कि फिल्म में वह नुपूर सैनन और नोरा फतेही के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं।

साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म में टाइगर बॉक्सर के दमदार रोल में नजर आने वाले हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘गणपत’ के अलावा  टाइगर की आने वाली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ और ‘बागी 4’ है, जिसकी शूटिंग शुरू होने वाली है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...