कोरोना काल में हर जरुरतमंद की मदद कर एक्टर सोनू सूद ने सभी के दिल में अलग जगह बनाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही हर किसी तक मदद पहुंचा दी है। इसको लेकर उनकी जितनी भी तारीफ कि जाए कम है। सिर्फ लॉकडाउन के दौरान ही नहीं बल्कि सोनू सदू अब भी लोगों की मदद ही करते हुए नजर आ रहे हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं सोनू सूद अपने ट्वीट को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में सोनू सूद का एक और ट्वीट वायरल हो रहा है।
सहानुभूति से पेट भरते..
तो कभी कोई भूखा नहीं सोता।— sonu sood (@SonuSood) October 30, 2020
सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, “सहानुभूति से पेट भरते..तो कभी कोई भूखा नहीं सोता.’ इस तरह उन्होंने गरीबों के लिए सिर्फ वादे करने की बाद को लेकर निशाना साधा है। सोनू सूद को अकसर कई तरह की मदद के लिए ट्वीट आते हैं, और वह जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते हैं। हालांकि की लोग उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी करते हैं

बता दें, दुर्गा पूजा के दौरान समिति ने पंडाल में एक्टर की मूर्ति लगाकर उन्हें ‘भगवान’ का दर्जा दिया है. दरअसल, प्रफुल्ला कन्नन वेलफेयर असोसिएशन नाम की पूजा समिति ने अपने पंडाल की थीम ‘प्रवासी मजदूर’ रखी थी।
इस दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सोनू सूद को सम्मान दिया है। इस बात की जानकारी एएनआई के ट्विटर हैंडल द्वारा दी गई है। कमेटी के मेंबर सृंजय दत्ता ने कहा, “हमने एक्टर सोनू सूद की मूर्ति इसलिए लगवाई, ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सके, जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए।”