1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पति-पत्नी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, एक ही जमीन का दर्जनों लोगों से बयाना लेकर फरार

पति-पत्नी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, एक ही जमीन का दर्जनों लोगों से बयाना लेकर फरार

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी दीन दयाल शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दीनदयाल की पत्नी वैशाली की तलाश जारी है।

By: Naredra 
Updated:
पति-पत्नी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, एक ही जमीन का दर्जनों लोगों से बयाना लेकर फरार

सीहोरः पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। ग्राम नोनीखेड़ी गोसाई के दीनदयाल शर्मा और पत्नी वैशाली शर्मा से निजी भूमि को विक्रय अनुबंध कर एक दर्जन से अधिक लोगों का बयाना हड़प कर लिया।

खबर के मुताबिक दीनदयाल और वैशाली ने संगठित गिरोह बनाकर जमीन खरीदने के इछुक लोगो से संपर्क किया और सस्ती जमीन दिलाने का लालच दिया। दोनों आरोपियों ने मिलकर उनके झांसे में आए दर्जनों लोगों से बयाना जमीन की बयाना लिया और फरार हो गए।

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी दीन दयाल शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दीनदयाल की पत्नी वैशाली की तलाश जारी है। कोतवाली पुलिस इनका साथ देने वाले सहयोगियों की जांच कर रही है। अभी कोतवाली थाने में इनके खिलाफ पांच fair दर्ज कर दीनदयाल शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वही दीनदयाल की पत्नी वैशाली की तलाश जारी है।

सीहोर से संवाददाता सरन तिवारी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...